फरीदाबाद। खंड स्तरीय रोल प्ले और लोक नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोल प्ले में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लोक नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-5 की टीम विजेता रही। लोक नृत्य प्रतियोगिता में एनआईटी-5 की टीम प्रथम रही। पाली स्कूल ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-28 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, रोल प्ले में पाली स्कूल प्रथम रहा। एनआईटी-एक तिकोना पार्क साउथ कैंपस ने दूसरा और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-एक ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इसमें कुल 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संवाद