फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मैराथन में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैराथन में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग - सेक्टर-12 खेल परिसर में हुई योग दिवस की फाइनल रिहर्सल
विज्ञापन

फोटो-

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सोमवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की फाइनल रिहर्सल की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम पद्धति है। यदि हम नियमित रूप से योग करें तो निश्चित तौर पर निरोग रहेंगे। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में योग को एक नई पहचान दिलवाने के लिए कार्य किया है।

खिलाड़ियों और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सुबह 6 बजे जिला स्तर पर योग मैराथन भी की गई। यह मैराथन खेल परिसर सेक्टर-12 से शुरू होकर टाउन पार्क, कन्वेंशन हाल से सैक्टर-11, सेक्टर-10 रोड़ होते हुए लघु सचिवालय और न्यायिक परिसर से गुजर कर वापिस खेल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान यातायात पुलिस मुस्तैद रही। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि योग दिवस का आयोजन 21 जून को सुबह 6 बजे स्थानीय खेल परिसर सेक्टर-12 में किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। सेक्टर-12 के अलावा बल्लभगढ़ उपमंडल व बड़खल उपमंडल में पंकज सेतिया की अध्यक्षता में भी उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें