संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर एरिया में 15 जनवरी को दो 10वीं के छात्र ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले थे। तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट की। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मारपीट का वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आदर्श नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। मामले में एसीपी बल्लभगढ़ जितेश मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।