छात्रा ने आगरा नहर में लगाई छलांग
फरीदाबाद। सेक्टर 28, 29 बाईपास रोड पर एक स्कूली छात्रा ने आगरा नहर में छलांग दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने किसी तरह छात्रा को नहर से बाहर निकाला। छात्रा को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल बीके में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत में अब सुधार है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि वे सेक्टर-28,29 बाईपास रोड पर जांच कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी है। वह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से छात्रा को नहर से बाहर निकालकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्रा 10वीं में पढ़ती है। छात्रा के नहर में कूदने की वजह अभी पता नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो