फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कार की टक्कर से छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। थाना क्षेत्र के गांव राजाका में तेज रफ्तार कार ने एक 10 वर्षीय छात्रा को टक्कर मार दी। छात्रा सौदा, जो छठी कक्षा की विद्यार्थी है, स्कूल जाते समय सड़क किनारे चल रही थी। तभी नूंह की ओर से आई कार ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बच्ची का बायां पैर और कंधा टूट गया। परिजन उसे पहले नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा ले गए, जहां से गंभीर हालत में शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज नल्हड़ रेफर किया गया। थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें