फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह 21 नवंबर को स्कूल गया था लेकिन छुट्टी के बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्र की इलेक्ट्रिक स्कूटी बल्लभगढ़ बस अड्डे पर मिली है। पिता राजेश कुमार गुप्ता ने सेक्टर-तीन पुलिस चौकी में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-तीन के निजी स्कूल में पढ़ता है। वह 21 नवंबर को सुबह आठ बजे अपनी स्कूटी से स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी दोपहर करीब दो बजे हुई थी। शाम करीब चार बजे उसकी स्कूटी बस अड्डे पर मिली, पर छात्र का पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें