संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में खनन विभाग की टीम ने पाली नाके पर जांच के दौरान एक ट्रक को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ा। जांच में पाया गया कि चालक के पास खनिज से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इस पर ट्रक को जब्त कर संबंधित पुलिस स्टेशन में कार्रवाई के लिए भेजा गया। जिला खनिज अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है।