फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली खेलने से रोका, पढ़ाई करने को कहा तो दसवीं के छात्र ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- मां ने पढ़ाई करने को कहा था, हुड़दंग में 30 से ज्यादा पर केस
विज्ञापन

- कई जगहों पर मारपीट में करीब 500 लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। होली के हुड़दंग में शहर में 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए और दो युवकों की मौत हो गई। इसमें दसवीं कक्षा के छात्र को मां ने होली खेलने से रोका और पढ़ाई करने को कहा, तो उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान एसजीएम नगर निवासी अर्जुन के रूप में हुई है। वह सुबह से ही होली खेल रहा था। दोपहर में मां ने उसे नहा धोकर पढ़ाई करने के लिए कहा था। अर्जुन मां की बात ना मानते हुए होली खेलने में लगा रहा। मां ने उसे डांट कर होली खेलने से मना कर दिया। परिवार के लोग अपने अपने काम में लग गए और किशोर कमरे में चला गया। देर शाम तक किशोर ने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर किशोर का शव फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, प्रदर्शन
दूसरे मामले में एनआईटी एक में एक परिवार की होली की खुशियां मातम में बदल गईं। घर के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान करण (22) के रूप में हुई है। वह एनआईटी एक ए ब्लॉक में परिवार के साथ रहता था। पिता अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि बेटा रात करीब 10 बजे स्कूटी लेकर दोस्त से मिलने जा रहा था। नाथी सिंह चौक के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार तक आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार के लोगों ने घर के पास ही रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। काफी समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-
सरकारी अस्पताल में आए 500 से ज्यादा घायल
होली पर्व पर जिले में विभिन्न जगहों पर लड़ाई-झगड़ा हुआ, जिसमें करीब 500 लोग घायल हो गए। जिले में 130 लोगों ने पुलिस केस करने के लिए एमएलआर कटवाई। हालांकि पुलिस शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर रही है। 30 से ज्यादा पर केस दर्ज हुआ है। होली पर्व के चलते बीके अस्पताल की इमरजेंसी में अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें बुधवार को तीन शिफ्ट में दो-दो डॉक्टर के साथ स्टॉफ नर्स और चौथी श्रेणी के कर्मचारी मौजूद रहे। बुधवार को होली पर्व होने के कारण नशे का सेवन करने के बाद जिले के विभिन्न जगहों पर लड़ाई झगड़े की वारदात हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग घायल हुए। बीके अस्पताल की इमरजेंसी से मिले आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 80 के करीब लोगों ने लड़ाई-झगड़े में एमएलआर कटवाकर उपचार लिया है। वहीं 50 से अधिक लोगों ने बिना एमएलआर के उपचार लिया है। इसके अलावा बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी से मिले आंकड़ों के अनुसार 50 लोगों ने एमएलआर कटवाया। वहीं 60 लोग उपचार करवाकर वापस चले गए। आरएमओ डॉ. रोहित गौड़ का कहना है कि बुधवार को सबसे ज्यादा मारपीट के केस आए। गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली रेफर कर दिया गया, हालांकि पुलिस अपने-अपने थाना इलाके में लगातार गश्त करती रही। कोई बड़ी जनहानि या दंगे जैसी घटना नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें