फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: उधार में बीयर देने से मना करने पर ठेके पर किया पथराव और लूटपाट

Mon, 31 Jul 2023 07:22 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेसर फाटक के पास रविवार रात दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुजेसर फाटक के पास उधार में बीयर ना देने पर दो युवकों ने शराब के ठेके पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी दरवाजे की कुंडी ताेड़कर अंदर घुस गए और सेल्समैन पर हमला कर नकदी लूटकर ले गए। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ निवासी अमित मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मुजेसर इलाके में उसके चार शराब के ठेके हैं, जिसमें से एक मुजेसर फाटक के पास है। रविवार रात ठेके पर सेल्समैन देवदत्त और श्याम ड्यूटी पर थे। मुजेसर निवासी सुभाष और उसका भाई ठेके पर आकर उधार में बीयर मांगने लगे। सेल्समैन ने उधार देने से मना कर दिया। आरोप है इस पर दोनों भाई भड़क गए और धक्का देकर ठेके का दरवाजा तोड़ दिया। आरोपियों ने मारपीट कर गल्ले से 9200 रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने बाहर निकलकर अपने साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर ठेके पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें शराब की बोतलें टूट गईं। एक पत्थर देवदत्त को लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शराब ठेकेदार अमित मलिक का कहना है कि आरोपी पहले भी इसी तरह झगड़ा कर चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें