संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी एक तिकोना पार्क स्थित वैष्णो देवी मंदिर पर पर कुछ सिरफिरे युवकों ने पथराव कर दिया। इससे मंदिर का पूजा स्थल क्षतिग्रस्त हो गया। कोतवाली थाने की पुलिस ने मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
मंदिर के महासचिव संजय वाधवा ने कोतवाली थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह श्रद्धालु मंदिर में आए तो देखा पूजा स्थल क्षतिग्रस्त था। किसी ने ईंट-पत्थर फेंककर मूर्तियों को तोड़ने की कोशिश की थी। आरोप है शरारती तत्वों ने पूजा स्थल को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया है। आरोपियों द्वारा की गई हरकत की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।