फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धार्मिक नारे लगाकर किया पथराव, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
- अनुष्ठान की तैयारी में रुकावट डालने का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव गौंछी में सोमवार देर रात दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। घटना में एक महिला सहित कई लोगों को चोट आई है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनके धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी में बाधा डालते हुए जाति सूचक शब्द कहे और पथराव कर दिया। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। गौंछी निवासी सूरज ने संजय काॅलोनी चौकी में दी शिकायत में कहा कि वह गांव में ही घर के साथ एक किराना की दुकान चलाता है। सोमवार रात वह दुकान में ही सो रहा था। इसी दौरान घर के पास में रहने वाले इकबाल, महताब, साबिर, बुद्धा कान, हकीमू व अन्य धार्मिक नारे लगाते हुए दुकान के सामने आ गए। आरोप है कि सभी के हाथ में लाठी, डंडे थे। आरोपियों ने दुकान की शटर पर डंडे मारने शुरू कर दिए। बाहर आने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। घटना में सूरज की भाभी शांति सहित अन्य को चोट आई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज का भाई बलराज एक हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि हमलावर उनके धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी में बाधा पहुंचाने की नीयत से आए थे। थाना मुजेसर प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना रात करीब साढ़े दस बजे की है। आरोपों की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं आई है। आरोपी व पीड़ित पक्ष आपस में पड़ोसी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें