फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने ओसिस अकादमी जूनियर को आठ विकेट से हरा दिया। ओसिस की टीम 31.4 ओवर में 172 रन पर ढेर हो गई। आदित्य सिंह ने 50 रन बनाए। मनमोहन ने तीन और हार्दिक ने दो विकेट लिए। जवाब में स्लेज हैमर अकादमी ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टीव जैकब ने नाबाद 84 रन बनाए। संवाद