फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: किशोरी से दुष्कर्म में सौतेले पिता को 20 साल की सजा, विरोध करने पर करता था मारपीट

Fri, 18 Nov 2022 10:31 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

पीड़िता ने कहा था कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। सौतेला पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट भी करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अदालत ने शुक्रवार को किशोरी (13) से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को दोषी करार करते हुए बीस साल कैद और 40 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। पीड़िता ने 15 अक्तूबर साल 2019 को महिला थाना एनआईटी में शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पीड़िता ने कहा था कि उसके पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली। सौतेला पिता पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट भी करता था। पीड़िता की मां ने टोकने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट करता था। 

13 अक्तूबर को आरोपी ने जब दुष्कर्म किया तो बच्ची ने अपनी पड़ोस में रहने वाली महिला को आपबीती बता दी। महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। मामला तभी से विचाराधीन था। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जैसमीन शर्मा की अदालत ने शुक्रवार को आरोपी को दोषी करार देते हुए बीस साल की सजा और चालीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें