फरीदाबाद। वजीरपुर स्थित फैक्टरी से काफी समान चोरी हो गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। योगेंद्र राधव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वजीरपुर रोड पर उसकी फैक्टरी है। अन्य दिनों की तरह की चार जुलाई की रात कंपनी बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह देखा कि फैक्टरी का शटर टूटा है। साथ ही अंदर से 45 किलो ब्राउंज बुरादा, डेढ़ टन लोहा सहित अन्य सामान गायब था। ब्यूरो