फरीदाबाद। शहर की युवा प्रतिभाओं को रंगमंच की बारीकियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से शनिवार को 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। निर्देशक नरेश ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यशाला 25 अप्रैल से 24 मई तक चलेगी। इसका आयोजन स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय देहरादून के सहयोग से बीएमडी कॉन्वेंट स्कूल सुरूरपुर में किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, संवाद अदायगी, शारीरिक अभिव्यक्ति और मंच संचालन जैसी रंगमंच की विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद