फरीदाबाद। आरसीसी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को खेले गए मुकाबले में स्टार क्रिकेट क्लब ने हंटर क्रिकेट क्लब को 18 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टार क्रिकेट क्लब की टीम ने आठ विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल ने 47 और नितिन ने 31 रन की पारी खेली। हंटर क्रिकेट क्लब की ओर से मोहित ने तीन विकेट चटकाए, जबकि दीपक को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हंटर क्रिकेट क्लब की टीम 18.2 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के लिए रोहित ने 52 रन बनाए, जबकि विकास ने 22 रनों का योगदान दिया। स्टार क्रिकेट क्लब के लिए आकाश शर्मा ने 27 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि मनीष को तीन विकेट मिले। शानदार गेंदबाजी के लिए आकाश शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद