फरीदाबाद। जिले
की बेटी सृष्टि गुलाटी ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत को राखी बांधी। राखी बांधने के बाद सृष्टि ने सीजेआई को श्रीमद्भगवद्गीता और राष्ट्रध्वज भी भेंट किया। इस दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने सृष्टि को आशीर्वाद दिया। सृष्टि के पिता प्रवीण गुलाटी ने कहा कि इस पहल में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का खूबसूरत संदेश छिपा है। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हो रही, बल्कि कर्तव्य, संस्कार, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझ रही है। ब्यूरो