ग्रेप-1 लागू होने के बाद लगातार चलाया जा रहा है अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में प्रदूषण और धूल को कम करने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को वायु प्रदूषण और धूल को कम करने के लिए नगर निगम के वाहनों ने शहर में जगह-जगह पानी का छिड़काव किया, जिससे शहरवासियों और राहगीरों को वायु प्रदूषण से राहत दी जा सके। ग्रेप-1 लागू होने के बाद लगातार निगम की ओर से प्रदूषण कम करने के लिए काम किया जा रहा है। नगर निगम के आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर निगम के वाहन शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं, ताकि धूल के कण हवा में न फैलें और प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सके।