फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल नर्सरियों के ट्रायल रहे अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सरकारी स्कूल और ग्राम पंचायतों में खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल पूरे होने के बाद शुक्रवार को निजी स्कूलों में भी ट्रायल आयोजित किए जाने थे। किन्हीं कारणों के चलते शुक्रवार को ट्रायल नहीं हो सके और अब इन्हें शनिवार को आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद सोमवार से स्कूलों में नर्सरियों की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि कुल सात निजी स्कूलों को टेबल टेनिस, बेडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, बॉक्सिंग, खो-खो और नेटबॉल आदि खेलों की नर्सरियां चलाने की अनुमति दी गई है। इनमें दो से तीन विद्यालयों में ही शुक्रवार को ट्रायल संपन्न किए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें