फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बीच युवक पर थूका, चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-29 में रहने वाले दो परिवारों के बीच मामूली कहासुनी पर गाली-गलौज हो गई। विरोध जताने पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने शराब के नशे में दूसरे युवक पर थूक दिया और घर में घुसकर जमकर मारपीट की व लाठियां भांजी। इस घटना में साहिल नामक युवक घायल हो गया। उसे पास ही स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना 16 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने शनिवार रात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित महावीर प्रसाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-29 में मकान नंबर 1234 में परिवार के साथ रहते हैं। 16 सितंबर की रात खाना खाकर घर में लेटे थे। तभी पड़ोसी रघु बत्रा ने छत से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध जताने पर उन्होंने शराब के नशे में साहिल पर थूक दिया। इसका विरोध करने पर वह चीखते-चिल्लाते उनके घर में घुस आया। उनके साथ उनका लड़का तुषार बत्रा, लवीश बत्रा समेत उनके घर की महिलाओं ने साहिल पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों ने छुड़ाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें