अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तेज रफ्तार ट्राॅला की टक्कर से मंगलवार रात बड़खल-पाली रोड पर बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई। मृतक की पहचान डबुआ कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय जयचंद के रूप में हुई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे सुधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नोएडा स्थित एक कंपनी में इंजीनियर हैं। पिता की इंवर्टर-बैट्री की दुकान थी। मंगलवार रात 11 बजे वह घर से किसी काम से बड़खल की ओर जा रहे थे। इस दौरान पाली-बड़खल रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्राला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तुरंत बीके अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।