फरीदाबाद। आईएमटी क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे सिक्योरिटी गार्ड योगराज को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव शाहपुर निवासी योगराज गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल और बाद में ईएसआईसी अस्पताल एनआईटी-3 में भर्ती कराया गया। घायल कई दिनों तक बयान देने की स्थिति में नहीं था। होश आने के बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। योगराज ने बताया कि वह सेक्टर-68 स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। 16 मई की सुबह वह साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे थे तब यह हादसा हुआ। संवाद