फरीदाबाद। जिला प्रशासन ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा और उन्हें समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या और केंद्रों की दूरी को देखते हुए बल्लभगढ़ और एनआईटी रूट पर इन खास बसों को चलाया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को आने-जाने में परेशानी न हो। प्रशासन ने परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2227934 जारी किया है। इसके अलावा यदि कोई परीक्षार्थी रास्ते में किसी जाम में फंस जाता है और उसे परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी होने की आशंका होती है। ऐसे में वह तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर सकता है। संवाद