फरीदाबाद। अपराध नियंत्रण के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल और थाना एनआईटी की टीम ने गांधी कॉलोनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसमें थाना एनआईटी प्रभारी निरीक्षक महाबीर सहित पुलिस अधिकारी और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों व बाल विवाह निषेध कानून की जानकारी दी। संवाद