फरीदाबाद। सेक्टर 86 स्थित एसएनएस स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार को खेले गए मुकाबले में स्पार्टन्स ने वॉरियर्स 11 को 193 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 268 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई वॉरियर्स 11 की टीम 10.5 ओवर में महज 75 रनों पर ऑल आउट हो गई। स्पार्टन्स के लिए हिमांशु ने अकेले महज 61 गेंदों पर 151 रनों की पारी खेली जबकि किशन ने 32 रन बनाए। हिमांशु को उसकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद