फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पार्टन वॉरियर्स ने एनएमसीए क्लब को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित दशहरा क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में स्पार्टन वॉरियर्स ने एनएमसीए क्लब को 35 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई स्पार्टन वॉरियर्स ने सात विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर विराट अरोड़ा ने 56 रन बनाए। वहीं केशव ने नाबाद 35 और अमन ने 32 रन बनाए। एनएमसीए क्लब के लिए करुणारत्ने और प्रक्षित ने दो-दो विकेट लिए। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एनएमसीए क्लब आठ विकेट पर 161 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान प्रतीक 20 गेंदों पर 53 रन और अनिरुद्ध ने 27 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। स्पार्टन वॉरियर्स के लिए आकाश सिंह, केशव, कृष्ण सिंह और देवराज ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। केशव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें