फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल में भर्ती मां को देखने जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत

Thu, 29 Jun 2023 09:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से हुआ हादसा, दो अन्य घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अस्पताल में भर्ती मां को देखने जा रहे दो युवकों की बाइक में एक कार चालक ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। कार चालक इतनी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था कि घटना के तुरंत बाद एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी। उसमें भी बाइक सवार घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-22 संजय एन्क्लेव निवासी अतुल ने बीपीटीपी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा भाई सुभाष चंद्र, कारपेंटर का काम करता था। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे अतुल नाइट शिफ्ट में कंपनी जाने के लिए स्कूटी लेकर घर से निकले थे। आईएमटी चौक पर बड़ा भाई सुभाष चंद्र व दोस्त महेंद्र मिल गए। सुभाष ने अतुल को बताया कि मां की तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अतुल अपनी स्कूटी लेकर भाई के साथ मां को देखने चल पड़ा। आगरा नहर के साथ बनी रोड पर एक कार ने अतुल के भाई सुभाष की बाइक में टक्कर मार दी। चालक इतनी लापरवाही से कार चला रहा था कि तुरंत बाद एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी। सुभाष बेहोश हो चुका था जबकि उसका दोस्त महेंद्र व दूसरी बाइक पर सवार पीयूष वर्मा नाम का युवक भी घायल थे। कार क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आरोपी चालक उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। अतुल ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुभाष चंद्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें