बल्लभगढ़। पिता पर बड़े बेटे ने डंडे से हमला कर दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। ऊंचा गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया कि दो बेटों में बड़ा बेटा सोनू प्राॅपर्टी व पैसों को हड़पना चाहता है। पैसे देने से मना कर दिया। जिस पर सोनू ने उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इससे पैर पर फ्रैक्चर हो गया है। संवाद