फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कर्ज उतारने के लिए पॉलिटेक्निक के 139 कंप्यूटर से 40 लाख के प्रोसेसर बेचे

Tue, 08 Aug 2023 07:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी ने दिया था वारदात को अंजाम, गिरफ्तार, पुलिस ने छह दिन की रिमांड पर लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव नीमका स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक से करीब 139 कंप्यूटर से प्रोसेसर चोरी कर लिए गए। पॉलिटेक्निक में काम करने वाले कर्मचारी ने कर्ज उतारने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चीनी एप से लोन ले रखा था। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। चोरी किए गए प्रोसेसर की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर छह दिन की रिमांड पर लिया है।
एनएसआईसी केंद्र के प्रमुख उमेश दीक्षित ने बताया कि उनकी टीम ने पिछले सप्ताह गांव नीमका स्थित राजा जैत सिंह सरकारी पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया था, जिसमें पाया कि 100 से अधिक कंप्यूटर काम नहीं कर रहे हैं। इस मामले की 7 अगस्त को कंप्यूटर एक्सपर्ट द्वारा जांच करवाई गई तो पाया कि 139 कंप्यूटर सिस्टम में से प्रोसेसर गायब हैं। कॉलेज में ठेकेदारी के तौर पर फैकल्टी आफताब आलम (जो कि मास मैनेजमेन्ट सोल्युशन प्रा.लिमिटेड दिल्ली का कर्मचारी) कार्यरत है। आफताब कॉलेज में कंप्यूटर हार्डवेयर का प्रशिक्षण देता था। इसके अलावा दैनिक स्तर पर कंप्यूटर एवं सीसीटीवी के रखरखाव का कार्य भी देखता था। आफताब आलम से जब पूछताछ की गई तो उसने कबूल कर लिया कि उसने ही सभी कंप्यूटर सिस्टम से प्रोसेसर खोलकर नेहरू प्लेस में बेच दिए हैं।
विज्ञापन




चीनी एप से लिया था लोन, दोस्तों से भी ले रखा था उधार
आफताब ने बताया कि प्रोसेसर पेटीएम और फोन पे को चलाने के लिए भी उपयोग में लाए जाते है। उन्होंने चीनी लोन एप से 20 हजार रुपये का लोन फरवरी में लिया था, जिसको न चुकाने पर 12 लाख रुपये का लोन प्रोसेसर बेचकर चुकाया है। इसके अलावा उसने कुछ पैसे दोस्तों से भी रुपये उधार लिए थे, प्रोसेसर को बेचकर दोस्तों के भी कई लाख रुपये चुकाए हैं।

पॉलिटेक्निक से करीब 139 कंप्यूटर से प्रोसेसर चोरी हो गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पूछताछ में नेहरू प्लेस में प्रोसेसर बेचने की बात कबूली है। आरोपी को छह दिन की रिमांड पर लिया गया है। प्रोसेसर बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

-महेंद्र पाठक, थाना प्रभारी, सदर

ऐसे खुला राज

पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य उमेश दीक्षित ने बताया कि 20 अगस्त से नया सत्र शुरू होना है, जिसके चलते निरीक्षण टीम जांच करने के लिए आई थी। जांच के दौरान जब एक-एक करके कंप्यूटर को चेक किया तो कोई भी कंप्यूटर नहीं चला, जिसके बाद निजी संस्थान के इंजीनियर को बुलाकर सभी कंप्यूटर को चेक करवाया तो पता चला कि कंप्यूटर के अंदर से प्रोसेसर गायब हैं, जिसके बाद कंप्यूटर का प्रशिक्षण देने के लिए आने वाले कर्मचारी से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें