फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अनुदान पर लगाए जाएंगे सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत जिले के सरकारी भवनों में ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्लांट लगाएं जाएंगे। वहीं, पंजीकृत अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की धर्मशालाओं में 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसका 25 प्रतिशत का भुगतान संबंधित संस्था को करना होंगा। धर्मशालाओं में बिना बैटरी बैंक के 5 किलोवाट तक के सोलर पावर प्लांट लगाए जाएंगे। एडीसी सतबीर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है। इच्छुक सामाजिक संस्थान को नीति आयोग के दर्पण पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 403 में भी संपर्क कर सकते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें