फरीदाबाद। पाली स्थित क्रिकेट मैदान पर सोमवार को टी-20 मैच में यूके एसओएल ने काबुलपुर हिरोज को 10 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए काबुलपुर हिरोज की टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में एसओएल ने महज 10.2 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। काबुलपुर के दर्पण ने 30 और विभू ने 21 रन बनाए। वहीं, एसओएल के पवन भारद्वाज और वीरू ने पांच-पांच विकेट लिए। एसओेएल के मनोज खटाना ने 50 और मोहित चौहान ने 47 रन बनाए। काबुलपुर के गेंदबाज एक भी विकेट लेने में नाकामयाब रहे। एसओएल के वीरू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद