फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक घंटे के अंतराल पर चलेंगी सोहना की बसें

Fri, 11 Aug 2023 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नूंह हिंसा के चलते डिपो से रोडवेज की बसें नूंह के साथ फरीदाबाद प्रशासन को मुहैया करवाई हुईं हैं। इस वजह से विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन करने में परेशानी आ रही है। इसलिए डिपो से सोहना रूट पर चलने वाली बसों की समय सारणी को बढ़ाकर एक घंटा कर दिया गया है।
विज्ञापन


महाप्रबंधक लेखराज ने बताया कि नूंह हिंसा के चलते डिपो से 17 बसें नूंह व अन्य क्षेत्रों में भेजी गई हैं। वहीं, 5 बसें फरीदाबाद जिला प्रशासन और 7 बसें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर स्कूलों में प्रतिदिन लगाई जा रही हैं। इस वजह से डिपो के पास बसों की कमी के साथ साथ चालक व परिचालकों की भी कमी हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा बल्लभगढ़ से सोहना को जाने वाली बसों की समय सारणी को बढ़ाकर एक घंटे का अंतराल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले उनके डिपो से सोहना के लिए हर आधे घंटे के अंतराल पर बसों का संचालन किया जाता था, लेकिन अब उसको बढ़ाकर एक घंटा कर दिया गया है। अब उनके डिपो से सुबह 7 बजे पहली बस वाया पाली होकर डिपो से सोहना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें