फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसएनएस गुरुग्राम ने नोएडा को 17 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शिव नादर स्कूल में खेले गए अंडर-15 वाइल्डकैट्स कप 2026-27 के लीग मुकाबले में एसएनएस गुरुग्राम ने एसएनएस नोएडा को 17 रन से हरा दिया। गुरुग्राम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 101 रन बनाए। जवाब में नोएडा की टीम निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन ही बना सकी। गुरुग्राम की ओर से शौर्य जैन और रयांश जग्गी ने 28-28 रन की पारियां खेलीं। माधवन बत्रा ने 19 रन बनाए। नोएडा की ओर से यथार्थ मोदी ने तीन विकेट लिए। अर्जुन जैन ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की ओर से अनंत ने 22 रन और विहान ने 14 रन का योगदान दिया। गुरुग्राम की ओर से कप्तान उत्कर्ष ने एक विकेट लिया। 28 रन बनाने वाले रयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें