संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी स्थित रोडगार्डन में बेंच पर बैठकर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक की की गर्दन दबाकर दो बदमाशों ने पर्स छीन लिया। पर्स में 7400 रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डबुआ कालोनी निवासी राकेश कपूर ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे रोज गार्डन में अपने दोस्त से मिलने गया था। दोस्त को आने में समय लग रहा था तो वह एक बेंच पर बैठकर इंतजार करने लगा। इसी दौरान पीछे से दो लोग आए और राकेश की गर्दन दबा दी। एक युवक ने राकेश की पेंट की जेब से पर्स निकाल लिया। दोनों राकेश को धक्का देकर फरार हो गए।