फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी मिशन की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में लंबे समय से अटकी स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को अब पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने नई समय सीमा तय कर दी है। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद स्मार्ट सिटी मिशन की अवधि 31 मार्च 2027 तक बढ़ा दी है। इससे शहर में चल रहे अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने और तैयार परियोजनाओं को संबंधित विभागों को सौंपने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करीब 916.83 करोड़ रुपये की लागत से 46 परियोजनाएं शुरू की थीं। इनमें से 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं जबकि 23 परियोजनाएं संचालन और रखरखाव के लिए संबंधित विभागों को हस्तांतरित भी की जा चुकी हैं। बाकी परियोजनाओं पर काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें