फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्लेजहैमर क्रिकेट एकेडमी ने 100 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेयांश ने 78 रन की पारी खेली, बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित स्लेजहैमर क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में मेजबान स्लेजहैमर क्रिकेट एकेडमी ने पद्मय क्रिकेट क्लब को 100 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्लेजहैमर की टीम ने 40 ओवर में चार विकेट पर 234 रन बनाए। रेयांश ने 78 रन की शानदार पारी खेली। तन्मय पनिकर ने नाबाद 53 और चिराग पाठक ने 24 रन का योगदान दिया। पद्मय क्रिकेट क्लब की ओर से आयुष कुमार साहू ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पद्मय क्रिकेट क्लब की टीम 20.2 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। वीहान भट्ट ने 22 और अनमोल सिन्हा ने 17 रन बनाए। स्लेजहैमर की ओर से आर्यन कनोजिया ने तीन विकेट हासिल किए, जबकि शौर्य और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए रेयांश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें