फरीदाबाद। स्लेज हैमर क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को स्लेज हैमर अकादमी ने हेड हंटर्स को आठ विकेट से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में हेड हंटर्स ने चार विकेट पर 262 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राज ने 109 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। सक्षम ने 78 गेंदों पर 108 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। स्लेज हैमर के लिए मानविक ने तीन विकेट चटकाए। जवाब में स्लेज हैमर ने 29.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से कुणाल ने 80 गेंदों पर 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। अभिषेक ने 62 और विशु ने 55 रन बनाए। हेड हंटर्स के लिए अजय और हेमंत ने एक-एक विकेट लिया। कुणाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद