फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसके क्लब ने 62 रनों से मुकाबला जीता, आदित्य चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-15 स्थित क्रिकेट मैदान पर एसके क्रिकेट क्लब ने ब्लैक पैंथर्स को 62 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला 16 ओवर का था जिसमें एसके क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। एसके क्रिकेट क्लब ने आठ विकेट पर 184 रन बनाए। ओपनर आदित्य ने 71 रन का योगदान दिया, जबकि सक्षम ने 35 और कार्तिक ने 19 रन बनाए। ब्लैक पैंथर्स के अभय ने तीन विकेट लिए, हर्ष और राघव को दो-दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लैक पैंथर्स की टीम 14.1 ओवर में 122 रनों पर ऑल आउट हो गई। हर्ष ने 38 और राघव ने 25 रन बनाए। एसके क्रिकेट क्लब की ओर से निखिल ने चार और समर्थ ने तीन विकेट चटकाए। शानदार बल्लेबाजी के लिए आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें