फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान बने एसके भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के वर्ष 2026-27 के कार्यकारिणी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया के तहत छह पदों के लिए मतदान कराया गया। इसमें एसके भारद्वाज ने भारी मतों से प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चेतन भारद्वाज को वरिष्ठ उप प्रधान, एडवोकेट राजेश गुप्ता को उप प्रधान, सतेंद्र यादव को सचिव, सत्यवान नरवाल को कोषाध्यक्ष और विनीत त्यागी को संयुक्त सचिव चुना गया। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल, चंडीगढ़ के निर्देशानुसार महिला सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया। एडवोकेट मीनू कुमारी को उप प्रधान फीमेल चुना गया। इसके अलावा निखिल चौधरी, सोनिया सैनी और दीपांशु को निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें