फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट में दर्द होने के बाद बच्चे की हुई मृत्यु

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। पेट में दर्द होने के बाद 6 साल के बच्चे की मृत्यु होने का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि सोमवार को दमप्रीत (6) के पेट में अचानक दर्द हुआ। उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आए तो डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही इसकी सूचना संबंधित थाना गदपुरी को दे दी है।
विज्ञापन

पलवल स्थित गांव सेहराला निवासी बिंदु ने बताया कि बेटे दमप्रीत को सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगा। उसे तुरंत उपचार के लिए बल्लभगढ़ स्थित एम्स अस्पताल में लाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनका कहना है कि बेटे को पेट दर्द के अलावा अन्य किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। बच्चा दिव्यांग था, इसलिए वह अपना कोई भी जरूर कार्य खुद से नहीं कर पाता था। बिंदु ने बताया कि दमप्रीत उसकी पत्नी दीपू के पहले पति का बच्चा है। उन्होंने एक 1 साल पहले दीपू से शादी की थी। शादी के बाद वह बच्चा अपने साथ लेकर आई थी, क्योंकि उसके पहले पति ने कोर्ट में बच्चे को रखने के इनकार कर दिया था। वहीं दीपू ने बताया कि दमप्रीत को करीब 5 साल पहले बुखार हुआ था। उस दौरान उसे लकवा हो गया था। सोमवार की सुबह दमप्रीत को पेट में दर्द हुआ, उसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें