फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को छह ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। रेलवे के अनुसार कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478) सबसे ज्यादा लगभग 5 घंटे 42 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस (11058) करीब 5 घंटे देरी से चली। सचखंड एक्सप्रेस (12716) लगभग 4 घंटे 31 मिनट देरी से पहुंची। गाजियाबाद-मथुरा ईएमयू (64904) करीब 1 घंटा 15 मिनट देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस (11842) लगभग 48 मिनट और जबलपुर-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस (11449) करीब 28 मिनट लेट रही। संवाद