फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल शॉर्ट : जूनियर नेशनल तीरंदाजी में फरीदाबाद के छह खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जयपुर में 24 अक्तूबर से शुरू होने वाली जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के छह खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें चार बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी इन दिनों अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में हरियाणा से कुल 24 खिलाड़ी भाग लेंगे। देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। फरीदाबाद के खिलाड़ियों के सामने सटीक निशाना लगाने और बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती रहेगी। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिला सकता है। खिलाड़ियों को अपनी तकनीक, एकाग्रता और कौशल का प्रदर्शन करना होगा। अब सभी की नजरें प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें