फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 200 से ज्यादा वारदात करने वाले छह साइबर ठग गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 10:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरुग्राम सेक्टर-18 से चला रहे थे फर्जी कॉल सेंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल प्रभारी सतीश कुमार की टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व अपडेट करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनसीआर में 200 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
एसीपी साइबर अपराध अभिमन्यु गोयत ने बताया कि आरोपियों की पहचान झारखंड के जिला जमशेदपुर निवासी शुभम, विकास, अभिषेक, यूपी के बिजनौर निवासी रोहित, बिहार के सहरसा जिले निवासी मनीष और झारखंड के हजारी बाग जिला निवासी अजय के रूप में हुई है। आरोपी शुभम, मनीष और अजय फिलहाल गुरुग्राम में रह रहे थे। विकास तथा अभिषेक फरीदाबाद तथा आरोपी रोहित दिल्ली में रह रहा था। सभी आरोपी दिल्ली में नौकरी करने के दौरान एक दूसरे से मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने 28 जून को ओल्ड फरीदाबाद निवासी ज्ञान प्रकाश के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने व अपडेट करने के नाम पर 25914 रुपये ठग लिए। साइबर थाना सेंट्रल टीम ने गुरुग्राम के सेक्टर- 18 से फर्जी कॉल सेंटर चलाते हुए छह आरोपियों को काबू कर अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शुभम, विकास, अजय और अभिषेक स्कूल, कॉलेज समय से एक दूसरे को जानते हैं। रोहित और मनीष ने आरोपियों के साथ दिल्ली कॉल सेंटर में काम किया था। आरोपी विकास और अभिषेक कॉल करके लोगो अपने जाल में फंसाते थे। अजय पैसे निकालने का काम करता था। शुभम सुपरवाइजर व डाटा उपलब्ध कराने का काम करता है। आरोपी रोहित टीम लीडर है। मनीष पूरे काम को मॉनिटर करता है। वारदात का मुख्य आरोपी मनीष है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से 60 मोबाइल फोन, 52 सिम,16 चेक बुक, 6 पासबुक, 18 डेबिट कार्ड व 17500 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खातों से करीब 200 वारदात में 60-70 लाख का लेनदेन पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें