अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रवार सुनवाई स्थलों का निर्धारण कर दिया गया है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि संबंधित सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी (एईआरओ) इन केंद्रों पर मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की सुनवाई करेंगे। जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, वे अपने निर्धारित सुनवाई स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची से संबंधित सभी दावे और आपत्तियां 30 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।