फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में प्रतिदिन मुख्य चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटकों का मनोरंजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में 3 फरवरी मंगलवार को प्रसिद्ध पंजाबी गीत तू लांग मैं इलायची से लोकप्रिय हुईं गायिका मन्नत नूर अपनी कला का जलवा बिखेरेंगी। मन्नत नूर की प्रस्तुति मेले की छोटी चौपाल में आयोजित की जाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गायिका मन्नत नूर अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली मंच प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं। उनके सुपरहिट गीतों ने देश-विदेश में पहचान बनाई है। संवाद