फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसआईसीए ने बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी को 3 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बाबा सूरदास स्टेडियम में बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी और एसआईसीए के बीच खेले गए मैच में रनों की बौछार हुई। हर्ष करन की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत एसआईसीए ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बाबा सूरदास क्रिकेट अकादमी की शुरुआत मजबूत रही। निर्धारित 40 ओवर में टीम ने 7 विकेट खोकर 328 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआईसीए की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। सलामी बल्लेबाज हर्ष करन ने 96 गेंदों में 230 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 13 छक्के और 29 चौके जड़े। एसआईसीए ने यह लक्ष्य 35.5 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।हर्ष करन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें