फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक लाख की रिश्वत लेने दिल्ली से फरीदाबाद आया एसआई, एसीबी ने दबोचा

Thu, 27 Jul 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- चेक बाउंस के मामले में फैसला कराने की एवज में मांगे थे ढाई लाख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रिश्वत के पैसों लेने की ललक ऐसी कि दिल्ली पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर दिल्ली से फरीदाबाद आ गया। यहां पहले से ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था। एसआई ने जैसे ही रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी चेक बाउंस के मामले में फैसला कराने की एवज में रिश्वत मांग रहा था। टीम ने आरोपी को फरीदाबाद के बीपीटीपी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के सरिता विहार थाने में तैनात एसआई राजेंद्र चौधरी फरीदाबाद सेक्टर आठ निवासी धारा सिंह के खिलाफ दर्ज चेक बाउंस मामले की जांच कर रहा था। मामला अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी समझौता करने के लिए दबाव डाल रहा था। आरोपी ने इसके लिए ढाई लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। धारा सिंह अदालत के माध्यम से फैसला चाहता था। परेशान होकर उसने एसीबी थाने में शिकायत दे दी। इंस्पेक्टर श्रीभगवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित जैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। धारा सिंह ने सब इंस्पेक्टर राजेंद्र चौधरी से फोन पर संपर्क किया और रुपये लेने के लिए बीपीटीपी थाने के पास बुलाया। टीम पहले से ही मौके पर जाकर खड़ी हो गई। धारा सिंह ने जैसे ही राजेंद्र चौधरी को एक लाख रुपये दिए, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नोटों के बंडल पर लगा पाउडर आरोपी के हाथ पर लग गया। आरोपी से एक लाख रुपये बरामद हो गए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें