- ब्राइट फ्यूचर अकादमी को छह विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वजीरपुर स्थित श्री बाबा श्याम क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को श्री बाबा श्याम अकादमी ने ब्राइट फ्यूचर अकादमी को छह विकेट से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई ब्राइट फ्यूचर अकादमी ने 222 रन का स्कोर खड़ा किया। ब्राइट फ्यूचर के लिए विश्वास ने 62 रन बनाए। वहीं प्रज्ज्वल ने 55 और गुरतेज ने 51 रन का योगदान दिया। श्याम बाबा अकादमी की ओर से वैष्णव शर्मा ने तीन और अनीष ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम बाबा की टीम ने चार विकेट खोकर दस ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। श्याम बाबा अकादमी की ओर से देवांश ने 76 और अनुज ने 50 रन बनाए। वहीं गर्वित ने 32 और मिहान चंदीला ने 24 रन का योगदान दिया। देवांश को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।