संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दादर मालवा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12920) जो फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है, आज रद्द रहेगी। इस खबर से यात्रियों में निराशा का माहौल है, खासतौर पर वे श्रद्धालु जो नवरात्र से पहले माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं । फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने बताया कि टिकट बुकिंग के समय उन्हें ट्रेन रद्द होने की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इससे उनकी यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और कई लोग वैकल्पिक साधनों की तलाश में हैं।