संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए मुकाबले में श्री बालाजी क्रिकेट अकादमी ने आरजे क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी को आई आरजे की टीम 30.4 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विवेक ने 54 रन बनाए जबकि अरमान खान ने 23 और तनिष्क मित्तल ने 20 रन बनाए। श्री बालाजी की ओर से अनुराग ने तीन विकेट लिए जबकि ध्रुव राव और अनुशा यादव को दो-दो विकेट मिले। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई श्री बालाजी ने 22.3 ओवर में 149 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से रोहित शर्मा ने नाबाद 50 रन बनाए जबकि अंकुश ने नाबाद 35 रनों का योगदान दिया। अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया।